फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यौन शोषण पीड़िता के खुदकुशी की कोशिश के मामले में आठ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

- युवती के फेसबुक पर पोस्ट डालने पर आरोपियों ने किया था हमला
माई सिटी रिपोर्टर
खरखौदा/मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र में यौन शोषण की शिकार हुई अनुसूचित जाति की युवती ने जहरीले पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्यारोपी अरमान और चार महिलाओं समेत आठ आरोपियों पर संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अरमान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पीड़िता के पिता ने खरखौदा थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि 20 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:00 बजे अरमान की मामियां नगीना, खातून, समीना और सानिया उनके घर में जबरन घुस आईं। उन्होंने उनकी बेटी से गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोपी महिलाओं ने परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दीं। इससे आहत होकर उनकी बेटी ने 21 जुलाई को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसका उपचार चल रहा है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि परिजन ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन


नाबालिग अवस्था से कर रहा था यौन शोषण
होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को बताया कि अरमान दिल्ली का रहने वाला है। वह कस्बे में अपने मामा के घर रहता है। अरमान के मामा महबूब, मोहसीन और दानिश की साजिश से उसका अरमान से मिलना-जुलना शुरू हुआ था। उस समय पीड़िता नाबालिग थी। चार साल तक आरोपी ने यौन शोषण किया।

शादी की जानकारी मिलने पर की थी पोस्ट

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता का यौन शोषण किया। आरोपी अरमान के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। पीड़िता ने आरोपी की करतूत लोगों के सामने लाने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। इससे आरोपी की मामियां नाराज हो गईं और उसके घर पर पहुंचकर झगड़ा करने लगीं।

इन धाराओं मेें दर्ज की प्राथमिकी
पुलिस ने इस मामले में घर में जबरन घुसना, जानबूझकर अपमान करना, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, गंभीर धमकी देना, शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाना और आपराधिक साजिश के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में खरखौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है, पीड़ित पक्ष की ओर से सूचना देते ही तुरंत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट, जांच, आयु प्रमाण पत्र आदि के आधार पर अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी। अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें