उनका आरोप है कि उनके ससुर देवबंद में सब इंस्पेक्टर हैं। ससुर ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़िता ने ससुर को बर्खास्त करने की मांग की। पति से शिकायत की, वह भी कोई मदद नहीं कर रहे हैं।
इस पूरे मामले की जानकारी पीड़िता ने प्रधानमंत्री और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी दी है। वीडियो बनाने का भी ससुर पर आरोप है। सुनवाई कर रहे एसपी देहात कमलेश बहादुर ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।