शोभापुर चौकी से दरोगा की बुलेट बाइक चोरी
कंकरखेड़ा में चोरों के हौसले अब इतने बुलंद हो गए हैं कि शोभापुर चौकी पर दरोगा अनिल बालियान की बुलेट बाइक ही चोरी कर ली गई। घटना चौकी पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है। इन दिनों अनिल चुनाव ड्यूटी पर हैं। सोमवार शाम उन्होंने बुलेट बाइक चौकी पर खड़ी की थी। सुबह वहां नहीं मिली।