फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा के लिए वोट मांगने पर दरोगा निलंबित, कंकरखेड़ा में थाने से इंस्पेक्टर की बुलेट चोरी

Wed, 10 Apr 2024 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपीनगर थाने के दरोगा का भाजपा के लिए वोट मांगते हुए एक फोटो वायरल क्या हुआ। फोटो जब अधिकारियों तक पहुंची तो दरोगा पर बड़ी कार्रवाई कर दी गई। 
विज्ञापन
दरोगा का फोटो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गले में भाजपा का पटका डालकर वोट मांगने वाले टीपी नगर थाने के दरोगा हरीश कुमार गंगवार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। दो दिन पहले दिल्ली रोड पर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान ईरा माॅल चौकी पर दरोगा हरीश व सिपाही हरिओम को भाजपाइयों ने पार्टी का पटका पहना दिया था। इसके बाद उनके पक्ष में वोट मांगने को कहा। दोनों ने कई राहगीरों से वोट मांगे। दरोगा का फोटो वायरल हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दरोगा हरीश को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही का वीडियो या फोटो सामने नहीं आया है।  

विज्ञापन

शोभापुर चौकी से दरोगा की बुलेट बाइक चोरी
कंकरखेड़ा में चोरों के हौसले अब इतने बुलंद हो गए हैं कि शोभापुर चौकी पर दरोगा अनिल बालियान की बुलेट बाइक ही चोरी कर ली गई। घटना चौकी पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है। इन दिनों अनिल चुनाव ड्यूटी पर हैं। सोमवार शाम उन्होंने बुलेट बाइक चौकी पर खड़ी की थी। सुबह वहां नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें