वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक दरोगा बुलेट सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोकते हैं। कुछ कहासुनी के बाद दरोगा बुलेट सवार युवक का नाम और पता पूछते हैं। इसी दौरान एक युवक दरोगा की वीडियो बनाने लगता है। इसके बाद दरोगा युवक को गाली देते हुए थप्पड़ जड़ देता है। वायरल वीडियो में दो अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी दिखाई दे रहे हैं, जो बुलेट सवार दोनों युवकों से अभद्रता कर रहे हैं।
एनएचएआई के नियमों के अनुसार, मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। इसके लिए ट्रैफिक विभाग द्वारा मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाले दो पहिया वाहनों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है।
रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जो कि तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से अभद्रता व मारपीट के आरोप लगते रहे हैं।