फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ में 354 करोड़ से बनेगी इनर रिंग रोड, शासन ने दी अनुमति, लोनिवि देगा 288 करोड़ का मुआवजा

Fri, 30 Aug 2024 01:51 PM IST
डिंपल सिरोही संकल्प रघुवंशी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ में इनर रिंग रोड 354 करोड़ से बनेगी। शासन से इसकी अनुमति मिल गई है। इसके लिए 15 सितंबर तक रकम शासन से मिल जाएगी। हापुड़ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए महायोजना में प्रस्ताव बना था। लोक निर्माण विभाग इसके लिए 288 करोड़ रुपये का मुआवजा भी देगा।
 
विज्ञापन
मेरठ में सडकों का जाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने के लिए 45 मीटर चौड़ी इनर रिंग रोड के लिए शासन ने अनुमति दे दी है। इस पर 354 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 288 करोड़ रुपये मुआवजे और 66 करोड़ मार्ग निर्माण पर खर्च होगा। शासन को बजट के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव (लोनिवि) ने रजामंदी दे दी है। 15 सितंबर तक ग्रांट आने की उम्मीद है। इसके बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन


मेरठ महायोजना-2001 में एनएच-58 को मवाना रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, दिल्ली रोड से जोड़ने के लिए प्रस्ताव रखा था। वर्ष 2006 में तैयार हुई महायोजना-2001 में इसकी पैरवी की गई, लेकिन दशकों बाद भी मामला परवान नहीं चढ़ा।

अब बीते कुछ सालों से शहर में बिछ रहे हाईवे के जाल और इन्हें जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में गढ़ रोड पर सिसौली के पास इंटरचेंज बनाया जा रहा है और यहां से 12 किमी. लंबी सड़क भावनपुर होते हुए मवाना के सलारपुर में पहुंच रही है। इस पर तेजी से काम चल रहा है।

ऐसे ही सलारपुर से एनएच-58 को जोड़ने के लिए भी मार्ग का निर्माण हो रहा है। इसके बावजूद हापुड़ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने पर कोई पहल नहीं हो सकी। जुर्रानपुर रेलवे फाटक पर पिछले 13 साल से रेलवे की ओर से बनाया गया पुल हवा में लटका हुआ है। इसके दोनों ओर जमीन अधिग्रहण कर इनर रिंग रोड तैयार होनी थी।

 

इनर रिंग रोड की कुल लंबाई 34.19 किमी. है। मेडा अफसरों के मुताबिक बाईपास से वेदव्यासपुरी योजना तक 2.4 किमी. मार्ग निर्मित है। वेदव्यासपुरी योजना के बाद रेलवे लाइन से दिल्ली रोड तक 1.2 किमी. मार्ग महायोजना मार्ग नहीं है और मौके पर भी इसका निर्माण नहीं हुआ है। हापुड़ रोड से लोहिया नगर नाले तक 1.96 किमी. भाग में 80 मीटर पर विवाद होने के कारण गढ़ रोड भी हापुड़ रोड से नहीं जुड़ सकी है। हाल ही में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. की ओर से विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक में भी इस पर चर्चा हुई। इसके तहत मेडा ने जमीन अधिग्रहण के लिए लोक निर्माण विभाग से खर्चा वहन का प्रस्ताव रखा है। इसी के साथ सड़क निर्माण में आने वाले खर्चे को अपनी बाह्य विकास निधि से वहन करने की भी पेशकश की है।
 
विज्ञापन

आदेश हो चुके जारी 
354 करोड़ से सड़क बनेगी। मुआवजे पर 288 करोड़ रुपये मुआवजा खर्च लोनिवि वहन करेगा। 66 करोड़ रुपये से 45 मीटर चौड़ी सड़क को लोनिवि को मेडा धनराशि देगा। प्रमुख सचिव लोनिवि के पास भी आदेश पहुंच गए हैं। - डाॅ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राज्यसभा सदस्य

मेडा देगा सड़क निर्माण का खर्च
इनर रिंग रोड शहर की लाइफ लाइन है। इसका निर्माण होने से जाम से राहत मिलेगी। रैपिड के काम के चलते यातायात का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में सर्वे कराया गया है। किसानों को मुआवजे की रकम लोनिवि देगा और सड़क निर्माण का खर्च मेडा उठाएगा। - अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें