7500 लोगों को मिलेगा रोजगार
शहर में स्पोर्ट्स, ट्रांसफार्मर, कारपेट, मशीन पार्ट्स, इलेक्ट्रानिक्स, एफएमसीजी सहित क्रिकेट गुड्स आदि का कारोबार होता है। इटायरा में 150 उद्योग स्थापित होने से औसतन 7500 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। एक उद्योग को संचालित करने में 50 से 80 लोगों को आवश्यकता होती है।
यूपीसीडा के साथ अब जिला उद्योग केंद्र भी इटायरा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए भूमि मांग रहा है। जिला उद्योग केंद्र के द्वारा परतापुर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया था। डीआईसी के द्वारा भी लंबे समय से मेरठ में कोई औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं किया गया है। उपायुक्त उद्योग दिपेंद्र कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों से पत्र भेजकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए अनुमति मांगी जा रही हैं। इसके बाद जिला प्रशासन के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: पहले जानलेवा हमला, फिर छीनी पिस्टल, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी, 'सरेंडर नहीं तो मकान पर चलेगा बुलडोजर'
गढ़ रोड से हापुड़ रोड को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड के निर्माण की बाधा जल्द होगी दूर
अधूरी बनी इनर रिंग रोड को पूरा करने में आ रही बाधा अब दूर होगी। इसके लिए 45 किसानों ने पांच प्रतिशत विकसित भूखंड लेकर जमीन देने की सहमति दी है। अब जमीन का मुआवजा देकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इनर रिंग रोड का निर्माण लगभग बारह वर्षों से अटका है। सड़क में दो किलोमीटर का हिस्सा आवास विकास और दो किलोमीटर का मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) का है। मेडा सड़क तैयार कर चुका है। अब गढ़ रोड से लेकर लोहिया नगर से ठीक पहले तक आवास विकास को सड़क बनानी है।
किसानों के भूखंडों को लेकर मामला अटका था। सरायकाजी के किसानों की सहमति के बाद आवास विकास ने काम शुरू किया था। बीते दिनों काजीपुर के किसानों ने भी इस पर सहमति दे दी थी। आवास विकास के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि किसानों को बढ़े हुए मुआवजे के तौर पर 17 करोड़ रुपए की ग्रांट शासन ने भेज दी है। ऐसे में अब जल्द ही इस मार्ग पर निर्माण फिर से शुरू हो सकेगा।
गढ़ से आने वाले वाहनों को तेजगढ़ी आने की जरूरत नहीं होगी : इस सड़क के जुड़ जाने से गढ़ से आने वाले वाहनों को तेजगढ़ी होकर हापुड़ रोड नहीं आना पड़ेगा। वह सीधे काली नदी से बायें मुड़कर चार किमी का सफर पूरा कर हापुड़ रोड पर पहुंच जाएंगे।