फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लोहियानगर में मकान के बेसमेंट में चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, 11 तस्कर गिरफ्तार, 10 फरार

Sun, 26 Apr 2026 06:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहियानगर में अवैध हथियारों की बड़ी फैक्ट्री चलाई जा रही है। पुलिस ने छापा मारकर 11 लोगों को पकड़ लिया। इनसे हथियार भी बरामद हुए। फरार 10 लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के लोहियानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और लोहियानगर थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में एक मकान के बेसमेंट में संचालित हो रही इस फैक्ट्री से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्करों के पास से भारी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

 

बरामद हथियार। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लोहियानगर के एक मकान के बेसमेंट में अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर, टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। पुलिस ने मकान के बेसमेंट में चल रही शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और वहां से 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
 

बरामदगी और तस्करी का खुलासा
एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अवैध हथियारों का निर्माण कर उन्हें तस्करी के माध्यम से बेचते थे। बरामद किए गए हथियारों में .32 बोर की 8 तैयार पिस्टल और 3 अधबनी पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा, शस्त्र बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में सामान भी जब्त किया गया है। पकड़े गए तस्करों द्वारा इन हथियारों की कीमत 60 हजार रुपये तक तय की जाती थी।
विज्ञापन

फरार आरोपी और सप्लाई चेन की जांच
पुलिस ने बताया कि इस मामले में 10 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसएसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये हथियार कहां-कहां सप्लाई किए जाते थे और इनकी सप्लाई चैन में कौन-कौन शामिल है। इस कार्रवाई से मेरठ में अवैध हथियारों के कारोबार पर एक बार फिर नकेल कसी गई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें