फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ आईजी प्रवीण कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के पैनल में सूचीबद्ध, प्रदेश के दो आईपीएस अधिकारियों का हुआ चयन

Thu, 11 Mar 2021 02:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार को केंद्र सरकार के प्रतिनियुक्ति पैनल में सूचीबद्ध किया गया है। 2001 बैच के आईपीएस प्रवीण कुमार केंद्र सरकार में भी आईजी के समकक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए अर्ह हो गए हैं। प्रवीण कुमार 17 जनवरी, 2020 को मेरठ रेंज के आईजी नियुक्त किए गए थे। 2012 और 2013 के बीच वह मुजफ्फरनगर और नोएडा के एसएसपी भी रह चुके हैं।  

विज्ञापन


प्रवीण कुमार के अलावा भारतीय पुलिस सेवा के 22 अन्य अधिकारियों का भी चयन किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश से 1997 बैच के आईपीएस भगवान स्वरूप श्रीवास्तव भी शामिल हैं।

श्रीवास्तव प्रदेश के गृह विभाग में सचिव पद पर तैनात हैं। दोनों अधिकारियों के सूचीबद्ध करने को केंद्र सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय में अनुसचिव अंजन सरकार ने बुधवार को इसका आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति की संस्तुति पर 1996 से 2001 बैच के पुलिस महानिरीक्षक स्तर के 22 अधिकारियों का चयन बेहतर चरित्र पंजिका और कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

अहम बात यह भी कि इससे पहले सूचीबद्ध अधिकारियों की केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर एक पद नीचे दिया जाता था। अब इस बारे में जारी आदेश में साफ किया गया है कि चयनित आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में प्रदेशों में अपने वर्तमान पद के बराबर पद दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें