लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने सोशल ग्रुप पर एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कॉलेज का कोई चिकित्सक, कर्मचारी या छात्र यदि परिसर में आवारा कुत्तों को खाना खिलाता है या फिर आश्रय देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसके आवास का आवंटन भी निरस्त किया जाएगा।