फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांवड़ लाया हूं अब धरने पर बैठूंगा...! अफसरों की मनमानी के खिलाफ पार्षद का प्रदर्शन

Thu, 24 Jul 2025 11:52 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

निगम अफसरों की मनमानी के विरोध में वार्ड-44 के पार्षद उत्तम सैनी धरना प्रदर्शन की तैयारी है। उन्होंने कहा कि कांवड़ लाने के बाद शिव का जलाभिषेक किया है। अब धरने पर बैठूंगा।
विज्ञापन
पार्षद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अपर नगर आयुक्त का बंगला ध्वस्त और फर्जी एफडीआर के मामले में जांच न होने पर भाजपा पार्षदों ने नाराजगी बढ़ती जा रही है। निगम अफसरों की मनमानी के विरोध में वार्ड-44 के पार्षद उत्तम सैनी ने कांवड़ लाने की बात कही और बुधवार को निगम परिसर स्थित मंदिर में जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन


वहीं, पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी सहित कई पार्षदों ने निगम अफसरों के खिलाफ धरने पर बैठने की बात कही है। पार्षदों का कहना कि निगम अफसरों की कार्यशैली सरकार के विपरित है। विकास कार्य करने की बजाय, वह मनमानी तरीके से काम कर रही है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गोशाला में करोड़ों का गबन करने वाले निगम अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर सरकारी बंगले पर बुलडोजर चलवा दिया। फर्जी एफडीआर लगवाकर सड़क निर्माण के टेंडर देने का काम किया। 

दोनों प्रकरण की जांच नहीं हुई तो भाजपा पार्षद ही धरने पर बैठेंगे। हालांकि, नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त के बंगले का जर्जर हिस्सा तोड़ने और फर्जी एफडीआर की जानकारी के बाद सत्यापन कराने की बात कही है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें