गोशाला में करोड़ों का गबन करने वाले निगम अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर सरकारी बंगले पर बुलडोजर चलवा दिया। फर्जी एफडीआर लगवाकर सड़क निर्माण के टेंडर देने का काम किया।
दोनों प्रकरण की जांच नहीं हुई तो भाजपा पार्षद ही धरने पर बैठेंगे। हालांकि, नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त के बंगले का जर्जर हिस्सा तोड़ने और फर्जी एफडीआर की जानकारी के बाद सत्यापन कराने की बात कही है।