फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पति की दरिंदगी... पत्नी को पिलाया तेजाब, अब जिंदगी में कभी बोल नहीं पाएगी फरजाना

Wed, 04 Sep 2024 09:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एक युवक ने बस एक बाइक की खातिर अपनी पत्नी को तेजाब पिला दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी आवाज चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहिया नगर थाना क्षेत्र में दहेज में बाइक नहीं मिलने से खफा युवक ने अपनी पत्नी को तेजाब पिला दिया। जिसके चलते पीड़िता की आवाज चली गई। बुधवार को पीड़िता का परिवार उसे लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हापुड़ निवासी चांद मोहम्मद ने बताया कि बुआ की मौत के बाद उनकी बेटी फरजाना उनके घर पर ही रह रही थी। चार साल पहले उन्होंने फरजाना की शादी जाहिदपुर निवासी तैयब के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बाइक नहीं देने का ताना देकर मारपीट करते थे। करीब एक सप्ताह पूर्व तैयब ने फरजाना को तेजाब पिला दिया। उपचार के दौरान पता चला कि विवाहिता की आवाज चली गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में लगातार चक्कर काटने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें