राष्ट्रीय सिख संगत के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम कचहरी स्थित हनुमान मंदिर से धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंची। साथ ही विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठन बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, बेगमपुल, छिप्पी टैंक, पीएल शर्मा रोड से चलकर कमिश्नरी पार्क पहुंचे।
चिकित्सक समाज भी आगे आया
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आईएमए द्वारा भी कमिश्नरी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आईएमए हॉल में चिकित्सक एकत्र होंगे। वरिष्ठ चिकित्सक बांग्लादेश की वास्तविक स्थिति पर चर्चा करेंगे।
आईएमए से कमिश्नरी तक पैदल मार्च किया जाएगा। कमिश्नरी चौक पर चिकित्सक ज्ञापन देंगे। धरने में मेडिकल आर्गेनाइजेशन, डेंटल एसोसिएशन, होम्योपैथी एसोसिएशन, फिजियोथैरेपी एसोसिएशन, वैद्य महासभा से जुड़े चिकित्सक शामिल होंगे।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर
विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। कलक्ट्रेट और कमिश्नरी पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए।