पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ मेरठ और गाजियाबाद सहित अन्य थानों में लूटपाट, चोरी और अन्य वारदात के 42 मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी का साथी खतौली निवासी शौकत उर्फ मोनी अभी फरार है। उस पर भी दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। दोनों आरोपी फिलहाल जमानत पर आए हुए हैं।
दामाद को बेचता था लूटे गए गहने
जांच में यह भी सामने आया कि पकड़े गए आरोपी होटल संचालक संजय उर्फ डोली का दामाद कंकरखेड़ा में सुनार की दुकान करता है। संजय अपने साथी के साथ मिलकर लूट करता था। इसके बाद लूटे गए गहनों को दामाद के यहां पर बेच देता था। आरोपी के पास से जो अपाचे बाइक बरामद हुई है, वह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस पर सीडी डिलक्स बाइक की फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।
तीन माह पहले कचहरी में हुई थी मुलाकात
होटल संचालक और शौकत उर्फ मोनू यूं तो पहले से ही अपराध की दुनिया में हैं, लेकिन इन दोनों की मुलाकात करीब तीन माह पहले कचहरी में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों दोस्त बन गए थे और एक साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे।