फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: ऋषिकेश जा रही साउथ अफ्रीका की कैरिना हादसे में घायल, मदद के बजाय सामान ले गए राहगीर

Mon, 15 May 2023 12:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक विदेशी युवती की कार हादसे का शिकार हो गई। युवती व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वे मौके पर ही तड़पते रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं कि बल्कि राहगीर उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय युवती का कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन
घायल युवती व क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश घूमने जा रही साउथ अफ्रीका की युवती कैरिना (24) कंकरखेड़ा में हुए सड़क हादसे में घायल हो गईं। इसके बाद घायल युवती करीब एक घंटे तक सड़क के किनारे तड़पती रही। इस दौरान उसकी मदद करने की बजाय कोई शख्स युवती के जूते, ईयर बर्ड सहित अन्य सामान चोरी करके ले गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कैरिना के चेहरे पर चोटें आईं और उसके पैर का ऑपरेशन कराना पड़ा। इसके बाद रविवार को  उसके दोस्त युवती को ऋषिकेश लेकर चले गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक साउथ अफ्रीका के केपटाउन की रहने वाली कैरिना शनिवार शाम दिल्ली पहुंची थी। यहां से वह अपने दोस्त से मिलने और घूमने के लिए कैब से ऋषिकेश जा रही थी। कंकरखेड़ा में शोभापुर फ्लाईओवर के पास बाइक सवार को बचाने के लिए एक ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे युवती की कैब ट्रैक्टर से टकरा गई।

यह भी पढ़ें:Meerut News: खिसके मुस्लिम वोट बैंक को फिर से पाना सपा के लिए बड़ी चुनौती, खोज रहे हार के कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कैरिना और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कैरिना के पैर में फ्रेक्चर हो गया, चेहरे पर गंभीर चोट लगी और दांत टूट गया। काफी देर तक दोनों सड़क किनारे पड़े कराहते रहे। कैरिना बेहोश हो गई तो कोई उसके जूते, ईयर बर्ड सहित अन्य सामान चुराकर ले गया।

रविवार सुबह कैरिना को होश में आने पर चोरी का पता चला। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि जहां हादसा हुआ है, उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं, कैरिना के घायल होने की सूचना पर ऋषिकेश से उसके दोस्त अस्पताल पहुंचे और बाद में उसे अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें