दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम के मालिक गौरव नारंग पर वन विभाग की जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को वन विभाग के दरोगा ने परतापुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ ब्रह्मपुरी प्रमोद कुमार ने बताया कि वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी होटल मालिक के खिलाफ जमीन पर कब्जे को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है।