प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस घटना को आस्था से खिलवाड़ बताते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। संगठनों का कहना था कि यह केवल धर्म का अपमान नहीं, बल्कि सांप्रदायिक सद्भाव को भी चुनौती देने की कोशिश है।
मामले में पुलिस द्वारा युवक कासिम से पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल किसी प्रकार के टकराव की स्थिति नहीं है।
प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।