इसी मामले में शनिवार को हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही बनबटान मोहल्ले में पहुंच गए और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा कर दिया। जानकारी लगते ही सीओ कोतवाली और इंस्पेक्टर देहली गेट पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
सचिन सिरोही ने कहा कि दूसरे समुदाय के लोग कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। वे मोहल्ले का माहौल खराब कराना चाहते हैं। पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाकर शांत किया और भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
जय श्रीराम के नारे लगते ही पुलिस अलर्ट
बनबटान मोहल्ले में जय श्रीराम के नारे लगते ही वहां पर खलबली मच गई और पुलिस अलर्ट हो गई। हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष ने बताया कि बनबटान मोहल्ले में हिंदुओं के छह परिवार रहते हैं जिनका दूसरे समुदाय के लोग उत्पीड़न भी कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरे समुदाय की युवती से मारपीट का आरोप गलत है।
क्रॉस मुकदमा दर्ज होने से विवाद बढ़ा
24 घंटे बाद पुलिस ने दूसरे समुदाय की युवती की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया। युवती ने भी आरोप लगाए कि दुकान में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। मारपीट भी की गई है। उसे काफी चोट लगी है। युवती जिला अस्पताल में भर्ती है। क्रॉस केस लिखने पर हिंदू युवा वाहिनी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की वारदात की है। दोनों ओर से गंभीर आरोप लगाए गए। इनके केस दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। एहतियात के तौर पर बनबटान मोहल्ले में पुलिस का कड़ा पहरा लगा है।
-डॉ अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी