फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंश मिटाने की खाई थी कसम: 10 हजार रुपये उधार न देने पर हेड कांस्टेबल के बेटे की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या

Mon, 10 Jun 2024 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 4
मृतक का फाइल फोटो व माैके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
इंचौली के धनपुर गांव में 10 हजार रुपये उधार नहीं देने पर यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के छह साल के बेटे पुनीत यादव की अगवा कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बच्चे की आंख फोड़ दी और उसके मुंह में गन्ना ठूस दिया था।

सिपाही के घर में मजदूरी करने वाली दो सगी बहनों ने परिवार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। किसी को उन पर शक न हो इस मंशा से 50 लाख रुपये की फिरौती का पत्र फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी सगी बहनों और उनके पति को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
मेरठ में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
धनपुरा गांव में रिटायर्ड टीचर जयभगवान यादव का परिवार रहता है। उनके दो बेटे डालचंद और गोपाल हैं। डालचंद सेना में तैनात और उनकी यूनिट इन दिनों मेरठ छावनी में है। छोटे बेटे गोपाल यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वह सहारनपुर के गंगाेह थाने में तैनात हैं। गोपाल की बेटी खुशी और बेटा पुनीत था। सुबह आठ बजे पुनीत उर्फ डुग्गू घर के बाहर से खेलते समय गायब हो गया। परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

3 of 4
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली सुमन यादव (42) पत्नी टीटू यादव ने उनके घर आकर बताया कि एक पत्र उसको शनिवार शाम चबूतरे पर पड़ा मिला था। परिजनों ने पत्र पढ़ा तो उसमें 50 लाख रुपये के लिए पुनीत के अपहरण की बात लिखी थी।

परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। पत्र को लेकर संदेह होने पर पुलिस ने सुमन और उसकी बहन पूजा पत्नी राजू से पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया।
विज्ञापन

4 of 4
मेरठ में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सुमन ने बताया कि उसने पुनीत की दादा से 10 हजार रुपये उधार मांगे थे। पैसे नहीं देने पर उसने पुनीत की हत्या की साजिश रची थी। सुबह खेलते समय पुनीत को खेत में ले जाकर मार दिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हत्यारोपी सुमन, पूजा और उनके पति टीटू और राजू को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें