फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने में मेरठ अव्वल, उपभोक्ताओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान

Fri, 02 Aug 2019 12:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मेरठ शहर में आज भी 17 लाख लोग आधार विहीन हैं, लेकिन इसके बावजूद मेरठ सिटी डाकघर को आधार कार्ड बनाने में देश में तीसरा और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। डाक विभाग के अधिकारी इसे नियमित मॉनिटरिंग का परिणाम बता रहे हैं।

विज्ञापन


आम लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई योजना ‘आधार कार्ड’ हर कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए बनाई गई। वहीं मेरठ में बने ज्यादातर आधार कार्ड में त्रुटि आ रही हैं। एक आंकड़े के अनुसार शहर में 17 लाख लोगों के आधार कार्ड में त्रुटि है। शहर डाकघर में जून में हफ्तों मशीन खराब होने के कारण कार्य ठप रहा। इसके विपरीत मेरठ छावनी मुख्य डाकघर में दो कंप्यूटर पर दो लोग कार्य करते हैं। आंकड़े के अनुसार सिटी डाकघर में प्रतिदिन 111 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। 

सुविधाओं पर जोर 
मेरठ सिटी डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर हरीश कुमार गोंबर ने बताया कि आधार कार्ड बनाने में सिटी डाकघर को देश में तीसरा स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश में हमें पहला स्थान प्राप्त हुआ। यह हमारे नियमित मॉनिटरिंग का नतीजा है। उपभोक्ताओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना आधार कार्ड बनाने की स्थिति
तमिलनाडु, त्रिचुरापल्ली           130 
कर्नाटक, धारवाद केसी पार्क     129 
उत्तर प्रदेश, मेरठ सिटी डाकघर   111

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें