फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सपा से अतुल प्रधान और बसपा से देवव्रत त्यागी ने दाखिल किया नामांकन पत्र, मुकाबले पर कही ये बड़ी बात

Wed, 03 Apr 2024 02:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना से विधायक अतुल प्रधान के मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भी सपा में टिकट का घमासान जारी है। इसी बीच अतुल प्रधान ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। बसपा से देवव्रत त्यागी ने नामांकन किया।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के विधायक और मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी अतुल प्रधान और बसपा से देवव्रत त्यागी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। अतुल प्रधान का कहना है कि बाहरी उम्मीदवार को मेरठ की जनता पसंद नहीं करेगी, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में प्रत्याशी अरुण गोविल को लेकर आपस में ही कलह चल रही है। मैंने गरीबों की आवाज उठाई, जिसका गवाह कलेक्ट्रेट परिसर भी है। 

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा से अरुण गोविल के नामांकन पत्र दाखिल करने के 24 घंटे के बाद सपा से अतुल प्रधान और बसपा से देवव्रत त्यागी ने बुधवार मेरठ-हापुड लोकसभा से चुनाव लड़ने की ताल ठोकते हुए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अतुल प्रधान ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे फिर एक बार मौका दिया है, ताकि मैं जनता की सेवा कर सकूं।

मेरठ की जनता तय करेगी कि अपने लाल, मेरठ के लाल को चुनेगी या ऐसे व्यक्ति को चुनेगी जो अपनी गाड़ी से नहीं उतरे। मेरठ की जनता को सटार की नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उनके बीच रहते हुए उनके दुख दर्द को समझता हो।

अतुल प्रधान के अलावा बुधवार को बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी कलक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा की जनता ने तय कर लिया है कि बसपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर संसद में पहुंचाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें