जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद शनिवार को मतदान प्रतिशत बूथवार भी बनाया गया है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा में 58.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें पुरुष मतदान 61.10 प्रतिशत रहा है, जबकि महिला मतदान 56.43 प्रतिशत हुआ है।
लोकसभा 2019 में मेरठ-हापुड़ लोकसभा में 64.25 प्रतिशत हुआ था। कुल पुरुष मतदाता 10 लाख 75 हजार 368 में से 6 लाख 57 हजार 51 ने मतदान किया। वहीं, कुल महिला मतदाता 9 लाख 25 हजार 22 में से 5 लाख 22 हजार 52 ने वोटिंग की।
लोकसभा 2024 में पुरुष और महिला मतदान प्रतिशत घटा गया। मेरठ में रामायण सीरियल के राम भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल और सपा से महिला प्रत्याशी सुनीता वर्मा के प्रचार-प्रसार को देखते हुए महिला का मतदान प्रतिशत बढ़ाने की उम्मीद थी।
एक तरफ भाजपा के प्रचार-प्रचार में महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ सुनीता वर्मा में भी महिला मतदाता से वोट मांगने में ज्यादा रुचि दिखाई। इसके बावजूद महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ा, जिसको लेकर भाजपा, सपा, बसपा नेता व उनके प्रत्याशियों में बेचैनी है। मतदात प्रतिशत फायदा तो किसको नुकसान पहुंचाएगा, इसका परिणाम चार जून को मतगणना के बाद आएगा।
2024 में पांचों विधानसभावार
विधानसभा कुल मतदाता कुल हुआ मतदान मतदान प्रतिशत
किठौर 368872 228242 61.88
मेरठ कैंट 439553 245177 55.76
मेरठ शहर 314618 193031 61.35
मेरठ दक्षिण 497301 285665 57.44
हापुड़ 380186 227006 59.71
महिला मतदाता का प्रतिशत विधानसभावार
विधानसभा महिला मतदाता (2024) महिला मतदाता (2019) प्रतिशत घटा
किठौर 59.97 प्रतिशत 68.75 प्रतिशत 8.78
कैंट 54.11 प्रतिशत 59.00 प्रतिशत 4.89
शहर 57.24 प्रतिशत 60.19 प्रतिशत 2.95
दक्षिण 54.43 प्रतिशत 60.93 प्रतिशत 6.5
हापुड़ 57.69 प्रतिशत 61.05 प्रतिशत 3.36
विधानसभा पुरुष मतदाता (2024) पुरुष मतदाता (2019) प्रतिशत घटा
किठौर 63.48 प्रतिशत 70.86 प्रतिशत 7.38
कैंट 57.25 प्रतिशत 59.88 प्रतिशत 2.63
शहर 64.86 प्रतिशत 67.37 प्रतिशत 2.51
दक्षिण 60.02 प्रतिशत 64.20 प्रतिशत 4.18
हापुड़ 61.45 प्रतिशत 65.80 प्रतिशत 4.35