फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आधी पार्टी में शराब खत्म, और बोतल लेकर नहीं आया दोस्त तो पांच युवकों ने ईंटों से पीटकर मार डाला

Thu, 06 Nov 2025 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आकिल उर्फ टीटी हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया। छह दोस्त अकसर एक खेत में शराब पीते थे। 25 अक्तूबर को पार्टी के दौरान शराब खत्म हो गई थी। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आकिल उर्फ टीटी की हत्या में पुलिस ने पांच आरोपी लक्खीपुरा निवासी अरशद, आकिब, शाहजहां कालोनी लोहिया नगर निवासी फैज, सादिक और अमन को बजौट अंडर पास के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि शराब पीने के लिए आरोपियों से आकिल ने रुपये मांगे थे, रुपये नहीं देने पर उसे मार डाला। सबसे पहले ईंट से वार अमन ने किया था।
विज्ञापन

 

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को आकिल की हत्या कर दी गई थी। परिजन जाकिर कालोनी लोहियानगर निवासी कफील की तहरीर पर 26 अक्तूबर को पुलिस ने लोहिया नगर निवासी आरिफ, आबिद, साहिल उर्फ लम्बू, आबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
 

पुलिस की जांच पड़ताल में सभी की नामजदगी गलत पाई गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने पड़ताल की तो अमन को पुलिस ने सबसे पहले पकड़ा। अमन ने अपने सभी साथियों के नाम बताए। पुलिस ने सब को पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि पांचों दोस्त हैं। हरी के खेत पर साथ बैठकर शराब पीते हैं। ई-रिक्शा चालक आकिल ने भी उनके साथ कई बार खेत पर शराब पी थी। 25 अक्तूबर को भी छहों शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने पर पांचों दोस्तों ने आकित से और शराब लाने को कहा।  एसपी सिटी ने बताया कि आकिल ने शराब या रुपये नहीं दिए तो उसे ईंटों से पीटकर मार डाला। आरोपियों के कब्जे से खून सनी ईंट भी बरामद हुई है। अमन के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी देखें...
Meerut: एक और पति पर पत्नी व उसके प्रेमी की काली छाया, 12 दिन से लापता, सगे भाई ने बताई ये बात    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें