फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एक और पति पर पत्नी व उसके प्रेमी की काली छाया, 12 दिन से लापता, सगे भाई ने बताई ये बात

Thu, 06 Nov 2025 09:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रोहटा गांव से अनिल लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी पहले से दर्ज है, मगर अब उसकी पत्नी व प्रेमी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मेरठ जिले में एक और पति पर पत्नी व उसके प्रेमी की काली छाया पड़ती दिख रही है। 12 दिन से लापता रोहटा गांव के अनिल की हत्या की आशंका जताते हुए उसके भाई ने तहरीर दी है। अनिल की पत्नी काजल, प्रेमी आकाश और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


गांव रोहटा में 12 दिन पहले मजदूरी के लिए घर से निकला अनिल (45) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। राजू ने बताया कि काजल और आकाश के बीच डेढ़ साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इस संबंध को लेकर परिवार में कई बार विवाद हो चुका था। इसी के चलते काजल ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट ददर्ज की गई है। कॉल डिटेल खंगालते हुए मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। सभी पहलुओं पर पुलिस की नजर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें