फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसान के खेत में बना दी बच्चों की कब्र, तांत्रिक किया करती दो महिलाओं समेत तीन पकड़े, ये बरामद हुआ...

Sun, 24 Nov 2024 11:01 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

किसान कृष्णकुमार अपने खेत पर ट्यूबवेल चलाने गए तो देखा कि वहां छह लोग कुछ कर रहे थे। किसान को देखकर वे लोग भागने लगे।  
विज्ञापन
आरोपियों को थाने लाई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा के पावलीखास रोड पर खेत में शनिवार देर शाम दो महिलाओं समेत छह लोगों पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगा ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन दो महिला समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर थाने आ गई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

हाईवे स्थित जटौली निवासी ग्रामीण किसान कृष्णकुमार ने बताया कि उनका पावलीखास रोड पर वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के पास खेत है। शनिवार को कृष्णकुमार अपने खेत पर ट्यूबवेल चलाने के लिए गए थे। जहां उन्होंने देखा कि छह लोग उनके खेत पर कुछ कर रहे हैं। किसान ने फोन कर अपने परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि सभी लोग दायमपुर गांव के रहने वाले हैं।

 
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि उनके बच्चों की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने बच्चे को किसान के खेत में दफना दिया था। वह शनिवार को बच्चों की कब्र पर एक व्यक्ति के कहने पर पूजा-पाठ करने आए थे। घटनास्थल के आसपास कोल्डड्रिंक बिस्किट व अन्य सामान बरामद हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें