फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ कैंट में लोहड़ी का हुआ भव्य आयोजन, सांसद-विधायकों की रही उपस्थिति

Tue, 13 Jan 2026 07:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ कैंट बोर्ड के गेस्ट हाउस आशियाना में लोहड़ी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सांसद, विधायक और भाजपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विज्ञापन
सांसद अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कैंट बोर्ड के गेस्ट हाउस आशियाना में आज लोहड़ी पर्व का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम छावनी मंडल के अंतर्गत कैंट बोर्ड के नामित सदस्य डॉ. सतीश शर्मा और गौरव होरिया के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी
कार्यक्रम में विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और सांसद अरुण गोविल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की।

कार्यकर्ताओं की रही बड़ी भागीदारी
इस अवसर पर रजत वालिया, मोहित बारद्वाज, सुधांशु शर्मा, भरत कोचर, राहुल सोनकर, सतीश भाटिया, हर्ष चोपड़ा, गौतम कुमार, महानगर मंत्री अंकित सिंघल सहित संगठन महामंत्री वैभव सक्सेना, अंकित गुप्ता (मन्नू) मौजूद रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मंडल कार्यकर्ता, वार्ड अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


उत्साह और सौहार्द का माहौल
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक उल्लास और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। लोहड़ी पर्व के माध्यम से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें