मेरठ के जानी में एक युवक को प्रेम करने की तालिबानी सजा दी गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्राम प्रधान युवक को डंडे से पीटता नजर आ रहा है।
मेरठ के जानी थानाक्षेत्र में एक युवक को प्रेम करने की तालिबानी सजा दी गई। यहां ग्राम प्रधान ने युवक को तालिबानी सजा का फरमान सुनाया। प्रेमी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस दाैरान ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे।
वहीं इस तालिबानी सजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में प्रधान युवक पर डंडे बरसा रहा है और लोग तमाशबनी बने रहे। एसपी देहात का कहना है कि ग्राम प्रधान को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।