गवर्नर ने कहा कि मैं भी किसान की बेटी हूं। किसानी से ही आगे बढ़ी हूं। आज चंद्रयान पर महिला जा रही हैं। हर जगह लड़कियां आगे हैं। महिला और बच्चों को बढ़ावा देने का काम हमारा है। किसान आज अच्छा काम कर रहे हैं। भारत सरकार और राज्य सरकार किसानों के साथ है, सब लोग मेहनत कर रहे हैं।
कहा कि आज गुजरात में जाओ तो वहां सब सब्जी में लगे हुए हैं जबकि उत्तर पश्चिम में किसान गन्ने में लगे हुए हैं। कहा कि यूनिवर्सिटी काम कर रही है। महिला कृषि में आगे बढ़ रही है। 10 साल पहले कोई नहीं पढ़ता था लेकिन आज सब पढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी सोच को बदलना होगा। गन्ने की वैरायटी की बात की जा रही है, हम वैरायटी बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। कहा कि महिला खेतों में काम कर रही हैं। महिलाओं में गुजरात में खेती में खूब काम करती हैं। महिलाओं का विकास नहीं होगा तो देश का विकास नहीं होगा। सभी विभागों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी होगी।
उद्घाटन में ये हुए शामिल
मंच पर राज्यपाल के साथ में केंद्र राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार और कुलपति डॉक्टर केके सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: गुलाबी ठंड की दस्तक: वेस्ट यूपी में झमाझम बरसे बदरा, चलीं तेज हवाएं, तापमान छह डिग्री लुढ़का
कार्यक्रम के समापन में ये होंगे शामिल
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अति विशिष्ठ अतिथि डाॅ. सोमेंद्र तोमर राज्यमंत्री अति विशिष्ठ अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, विशिष्ठ अतिथि डाॅ. संजय सिंह महानिदेशक उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, डाॅ. यूएस गौतम उप महानिदेशक कृषि प्रसार भारतीय कृषि अनुसंधान डाॅ. राजीव कुमार विधायक दातागंज बदायूूं व प्रबंध समिति सदस्य आदि शामिल होने पहुंचेंगे।