फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए आया लाखों का सामान चोरी, मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Nov 2022 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए आया लाखों का सामान चोरी कर लिया गया। मामले में दौराला थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए आया लाखों का सामान चोरों ने कनौड़ा गांव स्थित साइट से चोरी कर लिया। रविवार को सिक्योरिटी इंचार्ज दिल्ली के हरि नगर निवासी ललित ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


हरि नगर निवासी ललित ने बताया कि वह भारतीय रेल के लिए कार्य कर रही एलएनटी कंपनी में सिक्योरिटी इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। बताया कि बीती तीन नवंबर को रात्रि में चोरों ने कनौड़ा गांव की साइट पर आए डेडेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए लाखों का सामान चोरी कर लिया।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में बोले कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख-किसानों को नही होने देंगे खाद की कमी
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर कर्मचारियों ने उसे जानकारी दी और ललित ने अधिकारियों को बताया। अधिकारियों के आदेश पर रविवार को ललित ने दौराला थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। ललित ने बताया कि यह कॉरिडोर देश की सबसे बड़ी रेलवे लाइन है, जिससे मालगाड़ी गुजरेंगी। कोलकाता से लुधियाना तक इस लाइन से मालगाड़ियां चलेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें