मुरादनगर स्थित गंगनहर पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित की जाएगी। इस दौरान जाम न लगे, इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। 11 अक्तूबर की सुबह आठ बजे से 13 अक्तूबर को कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान मुरादनगर की ओर (भारी वाहन) मालवाहक वाहन और बसें नहीं जा सकेंगी।
एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 9643322904, 0120-2986100, प्रभारी यातायात निरीक्षक मुरादनगर/मोदीनगर क्षेत्र विनय कुमार राय 8787066787, यातायात निरीक्षक एनएच-9/दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे मनोज कुमार 8130674912, यातायात निरीक्षक राजनगर एक्सटेंशन अजय कुमार 9219005151 पर संपर्क कर सकते हैं।
इन मार्गों से निकाले जाएंगे वाहन
- मेरठ की ओर से सभी प्रकार के भारी, मध्यम, हल्के मालवाहक वाहन और बसें मोदीनगर, मुरादनगर गंगनहर की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे या हापुड़ होते हुए एनएच-9 से होकर जाएंगे।
- मोदीनगर की ओर से मालवाहक वाहन और बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर से न जाकर राज चौपला से हापुड़ मार्ग होते हुए दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे या हापुड़ होकर जा सकेंगे।
- एएलटी की ओर से मालवाहक वाहन और बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर न जाकर एएलटी से हापुड़ चुंगी होकर आत्माराम स्टील होते हुए एनएच-9 से होकर आगे जाएंगे।
- मेरठ जानी, नानू से गंगनहर से मुरादनगर गंगनहर की ओर मालवाहक वाहन और बसें नहीं जा सकेंगी।
- पाइप लाइन मार्ग पर टीला मोड़ से सभी मालवाहक वाहन और बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन लोनी तिराहा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर डासना पेरिफेरल से जा सकेंगे।
- दुहाई पेरिफेरल उतार से सभी मालवाहक वाहन और बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। मेरठ जाने वाले वाहन डासना पेरिफेरल उतार का प्रयोग कर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे।
- ऑर्डिनेंस फैक्टरी की ओर से मालवाहक वाहन और बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कन्नौजा मार्ग होते हुए एनएच-9 से होकर जाएंगे।