मेरठ में दंबंगों द्वारा परिवार को डराए-धमकाए जाने के मामले को लेकर पीड़िता बहन ने किसान नेताओं के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर की शिकायत की। युवती ने कप्तान से भाई की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।
मेरठ में दंबंगों द्वारा डराए-धमकाए जाने के मामले को लेकर एक युवती भारतीय किसान यूनियन तोमर समूह के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को कप्तान से मिलने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि उसके मूकबधिर भाई यश शर्मा से शिवा नामक व्यक्ति ने 28 जून को बेवजह मारपीट कर दी। इसके बाद युवती ने भाई से मारपीट की शिकायत मवाना थाने में की मगर पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। इसके बाद 30 जून को फिर दबंगों ने भाई को तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दे दी।
पीड़ित बहन ने एसएसपी को बताया कि पुलिस ने अभी तक घटना पर एक्शन नहीं लिया है। युवती ने कहा कि पुलिस ने अब तक अपराधियों को पकड़ने का प्रयास भी नहीं किया है, और वे लगातार युवती के भाई को धमका रहे हैं।
युवती ने कप्तान को बताया कि दरोगा धर्मेंद्र और संदीप से उसने अपने भाई पर शिवा द्वारा हमला किया जाने की शिकायत की थी। इन लोगों ने शिकायत पर एक्शन लेने के बजाय पुलिस ने युवती के साथ गलत व्यवहार भी किया। युवती ने कप्तान से भाई की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।