फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: युवती ने होटल बुलाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, हनीट्रैप से जोड़कर जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Dec 2023 03:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक युवती ने नगर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक पर उसे होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एक युवती ने नगर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक पर उसे होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस जांच के लिए रेलवे रोड स्थित एक होटल में पहुंची। युवती से हुई प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। उधर, मामला हनी ट्रेप के होने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

मेरठ निवासी युवती ने सोमवार शाम कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि नगर के एक मोहल्ले के युवक से उसकी जान पहचान थी। युवक ने उसे धोखे से हापुड़ बुलाया। इसके बाद वह उसे रेलवे रोड स्थित एक होटल में ले गया।

जहां युवक ने उसे साथ दुष्कर्म किया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस होटल पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें युवती एक युवक के साथ होटल में जाती व बाहर निकलती दिख रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवती बार-बार अपने बयान बदल रही है। अभी जांच जारी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें