फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: निकाह के लिए अपहरण, धर्म परिवर्तन का दबाव! युवती को छुड़ाकर आरोपी पुलिस के हवाले

Wed, 29 Jul 2026 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना क्षेत्र में युवती ने एक युवक पर अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन, निकाह के प्रयास और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मोबाइल कब्जे में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह के उद्देश्य से ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने मवाना थाने में दी तहरीर में बताया कि 27 जुलाई की सुबह सूचना मिली कि गांव का ही एक युवक उनकी भतीजी को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ई-रिक्शा चलाता है और लंबे समय से उस पर गलत नीयत रखता था। वर्ष 2022 में उसने धोखे से उसका मोबाइल नंबर हासिल किया और झांसा देकर एक होटल में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण और ब्लैकमेल करता रहा। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी के दोस्त और बहन ने भी उस पर संपर्क बनाए रखने का दबाव बनाया।

परिजनों के अनुसार, युवती ने बताया कि आरोपी उसे बस से राफन गांव के पास ले गया, जहां वह फोन पर एक मौलाना से धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने की बात कर रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। इसी दौरान परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी, उसके दोस्त और उसकी बहन के खिलाफ अपहरण के प्रयास, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी का मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त किया गया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें