मुख्यमंत्री के सलाहकार से वार्ता के बाद रखीं नई मांगें
17 जुलाई को मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने मेरठ पहुंचकर प्रभावित महिलाओं और व्यापारियों से बातचीत की थी। इसके बाद कई प्रस्ताव तैयार किए गए। अब प्रदर्शनकारी व्यापारी मांग कर रहे हैं कि जब तक उन्हें वैकल्पिक दुकानें नहीं मिल जातीं, तब तक ₹50 हजार प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही नई बनने वाली दुकानें उन्हें निशुल्क आवंटित की जाएं।
परिषद ने खोली सील, ध्वस्तीकरण के लिए दिए 15 दिन
उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहले सील की गई संपत्तियों की सील खोल दी गई है। संपत्ति स्वामियों को 15 दिन के भीतर स्वयं ध्वस्तीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि के बाद परिषद अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी।