फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गजाला ने ही प्रेमी देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या, सिर पर बुगदे से पहला वार खुद किया

Wed, 14 Aug 2024 06:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आदिल की हत्या उसकी पत्नी गजाला ने ही देवर के साथ मिलकर की थी। आदिल को मारकर दोनों शादी करना चाहते थे। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में भाई का हत्यारोपी गुलफाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना के गांव नानू में आदिल की हत्या उसकी ही पत्नी गजाला ने अपने प्रेमी देवर गुलफाम के साथ मिलकर की थी। दोनों के बीच ढाई साल से अवैध संबंध थे। आदिल को मारकर दोनों शादी करना चाहते थे। इसी कारण हत्याकांड को अंजाम दिया। आदिल के सिर पर बुगदे से पहला वार गजाला ने ही किया था। उसके बाद भाई ने धारदार हथियार से काट डाला। आरोपी गुलफाम को पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि गजाला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 

गांव नानू निवासी आदिल (27) पुत्र मोहम्मद रशीद काफी समय से अपनी ससुराल सूजडू मुजफ्फरनगर में रहकर काम कर रहा था। वह बीते शुक्रवार को वह अपने गांव आया हुआ था। इसी दौरान गजाला और उसके देवर गुलफाम ने परिवार के सदस्यों को चाय में नींद की गोली दे दी। रात करीब एक बजे गजाला ने साजिश के तहत सबसे पहले अपने पति आदिल के सिर पर बुगदे (मीट काटने वाला हथियार) से सिर पर वार किया। आदिल लहूलुहान होकर तड़पने लगा, तो दोनों घबरा गए। इसके बाद भाभी के प्रेम में अंधे हुए गुलफाम ने धारदार हथियार से अपने सगे भाई आदिल पर कई वार किए। सारा बिस्तर खून से लथपथ हो गया। कुछ देर बाद चीख पुकार होने पर मोहल्ले में जाग हो गई। गजाला तो चुपचाप कमरे में चली गई थी, जबकि हड़बड़ाहट में गुलफाम खेतों की तरफ भाग गया। 
 

बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि देवर भाभी ने अवैध संबंधों के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया। आदिल को मारकर दोनों शादी करना चाहते थे।  
गुलफाम की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। खुद को बुरी तरह फंसा देखकर गुलफाम ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गजाला की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन

आदिल ने बेचा था मकान, रुपयों पर थी नजर
आरोपी गुलफाम ने बताया कि आदिल ने कुछ समय पहले 60 लाख रुपये का एक मकान बेचा था। उसमें से 15 लाख रुपये पिता मोहम्मद रशीद को दे दिए थे। बाकी रुपये दोनों आरोपी आदिल को मारकर हड़पना चाहते थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें