फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ को मिले 59 नए शिक्षक, 38 एलटी ग्रेड और 21 प्रवक्ता चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
- लखनऊ में मुख्यमंत्री ने चयनित शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने की कवायद के तहत मेरठ को 59 नए शिक्षक मिले हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की चयन प्रक्रिया में जिले से 38 एलटी ग्रेड शिक्षकों और 21 प्रवक्ताओं का चयन हुआ है।
मंगलवार को लखनऊ में हुए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रकाश शुक्ला ने बताया कि नए शिक्षकों की माध्यमिक विद्यालयों में तैनाती से विभिन्न विषयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी। इसके साथ ही रिक्त पदों को भरने से विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षकों को चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम में पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी क्रम में मेरठ के चयनित शिक्षक भी समारोह में शामिल हुए और नियुक्ति पत्र प्राप्त किए। मेरठ से चयनित शिक्षकों में फरहा हाशमी, अंशिका वर्मा, पूनम अतरिश, स्वाति गौतम, मोनिका, ज्योति गौतम, नूपुर चौधरी, ज्योति, पुष्पेंद्र कुमार और आदेश शर्मा समेत अन्य शामिल रहे। विभाग के अनुसार नए शिक्षकों की तैनाती से माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें