मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के गौरव हत्याकांड में दबंगों की धमकी से परेशान होकर गांव से पलायन करने वाले दलित समाज के पीड़ित लोग शुक्रवार को कप्तान कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा मांग की है।
डाहर गांव का रहने वाला सौरभ अपने परिवार के साथ शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। सौरभ ने बताया कि बीती 18 फरवरी को उसके भाई गौरव की बहसूमा थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस उसके गांव की रहने वाली कश्यप समाज की ललिता और उसके प्रेमी मोहकम व मोहकम के दोस्त भानु को जेल भेज चुकी है।