जम्मू कश्मीर से ठेकेदार जगदीश 27 मजदूर लेकर शुक्रवार की सुबह पहुंचा था और करीब पौने 3 बजे जनशक्ति कोल्ड स्टोर पर दर्दनाक हादसा हो गया। कोल्ड स्टोरेज की ज्यादातर बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसको लेकर दो-तीन दिन से मंथन चल रहा था।
पूर्व विधायक की ओर से कहा गया था कि जितनी जरूरी बिल्डिंग है उसे वह स्वयं गिरा देंगे। पूर्व विधायक की ओर से मंगलवार की सुबह करीब 20 मजदूर कोल्ड स्टोरेज पर पहुंचे और वहां पर उनका इंश्योरेंस कराया जाएगा जिसके बाद बिल्डिंग के क्षतिग्रस्त हिस्से पर झुकहै।हुए हैं उन्हें गिराया जाएगा। अभी फिलहाल एक हाइड्रा मशीन के साथ मजदूरों को लगाया गया है जो ड्रील मशीन गिराने का काम कर रहे हैं।
किसान आलू लेने पहुंचे
पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज पर रखेंरखे आलू को लेने के लिए किसान पहुंच गए हैं बिल्डिंग के क्षतिग्रस्त होने से पहले ही किसान अपने अपने आलू ले जा रहे हैं। किसानों को ले जाने की अनुमति पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई है। जहां पर आलू रखे हुए थे वह पिलर् भी क्षतिग्रस्त हो गए थे और ऊपर से हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो रहा है