फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सोहराब गेट बस अड्डे से तेजगढ़ी तक गढ़ रोड दो माह के लिए बंद, बिजली बंबा पर भी रूट डायवर्जन

Tue, 22 Apr 2025 10:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सोहराब गेट बस स्टेंड से तेजगढ़ी तक गढ़ रोड दो माह के लिए बंद कर दिया गया है। इसके बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यहां आबू नाले की दो पुलियाओं का निर्माण कराया जाएगा। इसके रूट डायवर्जन किस प्रकार से किया गया है। पढ़ें विस्तार से।
विज्ञापन
मेरठ में रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गढ़ रोड पर जाने वालों को अब दो महीने तक परेशानी का सामना करना पड़ेेगा। आबू नाले पर दो पुलियाओं के निर्माण के कारण तेजगढ़ी से लेकर सोहराब गेट बस अड्डे तक गढ़ रोड को दो माह के लिए रविवार देर रात से बंद कर दिया गया। गढ़ रोड पर तेजगढ़ी के पास नाले की पुरानी पुलिया को भी जेसीबी से तोड़कर सड़क पूरी तरह खोद दी गई है।

विज्ञापन


गढ़ रोड बंद करने के साथ ही यातायात पुलिस ने इस मार्ग का यातायात भी डायवर्ट कर दिया है। तेजगढ़ी से लेकर हापुड़ बस अड्डे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। रोडवेज बसों को सोहराब गेट डिपो पर आने-जाने की इजाजत रहेगी। निगम के मुख्य अभियंता निर्माण विभाग प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गढ़ रोड पर आबू नाले की दोनों पुलिया काफी पुरानी हैं। अब यहां निर्माण होगा।
 

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: सीजन में सबसे गर्म रहा सोमवार, दिन में चली लू, पहली बार 39.1 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
विज्ञापन

ये रहेगा रूट डायवर्जन
-सोहराब गेट अड्डे से गढ़ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें गांधी आश्रम से जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड होकर जाएंगी।
-गढ़ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें तेजगढ़ी चौराहे से शास्त्रीनगर के एल-ब्लॉक से हापुड़ अड्डे से होकर सोहराब गेट अड्डे पर आएंगी
-हापुड़, बुलंदशहर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें सीधे हापुड़ रोड और हापुड़ अड्डे से होकर सोहराब गेट बस अड्डे पर आएंगी

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: सीजन में सबसे गर्म रहा सोमवार, दिन में चली लू, पहली बार 39.1 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
 

बिजली बंबा बाईपास पर फिर लगा जाम अग्रिम आदेश तक रूट रहेगा डायवर्ट
 बिजली बंबा बाईपास पर सड़क का निर्माण होने के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात पुलिस ने शाम को पांच बजे से शॉप्रिक्स मॉल और दूसरी ओर खरखौदा से आने वाले वाहनों को रात 11 बजे तक डायवर्ट कर दिया। अग्रिम आदेश तक शाम पांच से रात 11 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। 

बिजली बंबा बाईपास पर दोपहर बाद जाम की स्थिति बने रहने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। पांच यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए जो जाम खुलवाने के लिए जूझते रहे। यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही ने बताया कि बिजली बंबा बाईपास पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन

दोनों तरफ से सड़क खोदी हुई है। 20 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक बिजली बंबा चौराहा से हापुड़ रोड पर एनएचएआई द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य किए जाने के कारण हापुड़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन खरखौदा थाना तिराहा से वाया मोहिउद्दीनपुर दिल्ली रोड एनएच-58 होते हुए अपने स्थान पर जा सकेंगे। 

शॉप्रिक्स मॉल चौराहा से वाया जुर्रानपुर फाटक, बिजली बंबा चौराहा से हापुड़ जाने वाले भारी वाहन, शाॅप्रिक्स मॉल चौराहा से मोहिउद्दीनपुर वाया खरखौदा थाना तिराहा होते हुए हापुड़ जा सकेंगे। 

बिजली बंबा बाईपास पर रात  में भारी वाहन नहीं चलेगे
एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि बिजली बंबा बाईपास पर भी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर रात को दस बजे से भारी वाहन बंद रहेंगे। खरखौदा से मोहिउद्दीनपुर से होकर यातायात निकाला जाएगा। जब तक सड़क निर्माण होगा, तब तक यह व्यवस्था रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें