फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सोहराब गेट अड्डे से तेजगढ़ी तक गढ़ रोड दो महीने के लिए बंद, बिजली बंबा बाईपास पर भी रात में रोक

Tue, 22 Apr 2025 12:34 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गढ़ रोड पर दो पुलिया का निर्माण होने के चलते यह फैसला लिया गया है। इस कारण यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं बिजली बंबा बाईपास पर रात में भारी वाहन नहीं चलेंगे। 
विज्ञापन
गढ़ रोड पर पुलिया निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ रोड पर जाने वालों को अब दो महीने तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आबू नाले पर दो पुलियाओं के निर्माण के कारण तेजगढ़ी से लेकर सोहराब गेट बस अड्डे तक गढ़ रोड को दो माह के लिए रविवार देर रात से बंद कर दिया गया। नगर निगम ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। गढ़ रोड पर तेजगढ़ी के पास नाले की पुरानी पुलिया को भी जेसीबी से तोड़कर सड़क पूरी तरह खोद दी गई है।
विज्ञापन

 

गढ़ रोड बंद करने के साथ ही यातायात पुलिस ने इस मार्ग का यातायात भी डायवर्ट कर दिया है। तेजगढ़ी से लेकर हापुड़ बस अड्डे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। रोडवेज बसों को सोहराब गेट डिपो पर आने-जाने की इजाजत रहेगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता निर्माण विभाग प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गढ़ रोड पर आबू नाले की दोनों पुलिया काफी पुरानी हैं। इनमें पानी की निकासी पूरी तरह से नहीं हो पा रही है। इन पुलियाओं को तोड़कर नया बनाया जाएगा। दोनों के निर्माण में करीब 60 दिन लगेंगे। इसलिए गढ़ रोड को बंद रखा जाएगा। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जब तक नाले की दोनों पुलिया बनेंगी, तब तक गढ़ रोड बंद रखा गया है। इस दौरान यातायात को परिवर्तित कर दिया गया है।
 

ये रहेगा रूट डायवर्जन
- सोहराब गेट अड्डे से गढ़ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें गांधी आश्रम से जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड होकर जाएंगी।
- गढ़ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें तेजगढ़ी चौराहे से शास्त्रीनगर के एल-ब्लॉक से हापुड़ अड्डे से होकर सोहराब गेट अड्डे पर आएंगी
- हापुड़, बुलंदशहर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें सीधे हापुड़ रोड और हापुड़ अड्डे से होकर सोहराब गेट बस अड्डे पर आएंगी

 
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास पर रात में भारी वाहन नहीं चलेंगे
एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि बिजली बंबा बाईपास पर भी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर रात को दस बजे से भारी वाहन बंद रहेंगे। खरखौदा से मोहिउद्दीनपुर से होकर यातायात निकाला जाएगा। जब तक सड़क निर्माण होगा, तब तक यह व्यवस्था रहेंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें