फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगानगर पुलिस ने बदमाशों का गिरोह पकड़ा, चार गिरफ्तार, दो तमंचे व चाकू बरामद

Thu, 17 Aug 2023 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर थाना पुलिस ने गिरोह बनाकर लूट करने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर थाना पुलिस ने गिरोह बनाकर लूट करने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वह उल्देपुर रोड पर  क़िस्त कलेक्शन एजेंट से 60 हज़ार रुपए लूटने की फिराक में थे। पूछताछ में आधा दर्जन से अधिक घटनाए करना कबूल किया है। 
विज्ञापन


गंगानगर थाना पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश सनी, जितेंद्र, रवि व एक अन्य है। बुधवार को एक क़िस्त कलेक्शन एजेंट से थाना क्षेत्र के उल्देपुर रोड 60 हज़ार रुपये लूटने की फिराक में थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया जबकि 1 बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। आरोपियों के पास से 2 तमंचे, 2 चाकू बरामद किए गए है। पूछताछ में आरोपियों ने थाना भावनपुर, पल्लवपुरम, गंगानगर में करीब आधा दर्जन से अधिक लूट की घटनाएं करना कबूला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज करते थे लूट
पूछताछ में बताया कि वह बाइक लेकर निकल जाते थे। सूनसान रास्तों पर राहगीरों को डंडा लगाकर रोकते और तमंचा दिखाकर लूटपाट करते थे। आरोपियों से लूट के मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

2 तमंचे, 2 चाकू बरामद
गंगा नगर थाना पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास से दो तमंचे दो चाकू बरामद किए गए हैं। 5 दिन पूर्व पल्लवपुरम क्षेत्र में मजदूरी कर लौट रहे दो युवकों से आरोपियों ने लूटपाट की उनसे पैसे ना होने पर हाथ में चाकू मार दिया। घायल को करीब 25 टांके आए थे।

एक करता है पंचर लगाने का काम तो दूसरा मजदूरी
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की उम्र 17 से 25 साल के बीच की है। इनमें से एक बदमाश एक दुकान पर पंक्चर लगाने का काम करता है जबकि एक दूसरा मजदूरी करता है। जब भी इन्हें लूट करनी होती, तो यह फोन पर बात कर एक जगह मिलते और उसके बाद बाइक लेकर निकल जाते। घटना को अंजाम देकर फिर वापस अपने घर पहुंच जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें