फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रदूषण से राहत नहीं, गंगानगर में हालात भयावह, एक्यूआई पहुंचा 351, कैंट बोर्ड पर 13.5 लाख जुर्माना

Wed, 19 Oct 2022 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना मुहाल हो रहा है। मेरठ शहर साेमवार को जहां देश में सबसे प्रदूषित था, वहीं मंगलवार को दूसरे नंबर पर रहा।
गंगानगर में हालात भयावह बने हुए हैं। यहां एक्यूआई 351 पहुंच चुका है।
 
विज्ञापन
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर की हवा सेहत के लिए लगातार खतरनाक बनी है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 345 तक पहुंचने की वजह से मेरठ देश का सबसे प्रदूषित शहर था। मंगलवार को 297 एक्यूआई के साथ मेरठ दूसरे नंबर पर रहा। वहीं गेसूपुर डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा जलता मिलने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कैंट बोर्ड पर 13.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

 
ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस प्लान) के बावजूद प्रदूषण काबू में नहीं है। शहर में गंगानगर 351 एक्यूआई के साथ दूसरे दिन भी सबसे प्रदूषित रहा।  पल्लवपुरम में एक्यूआई 265 और जयभीमनगर में 276 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि दो टीमें प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना लगाएंगी। 

यह भी पढ़ें: Meerut: मेले में 10 करोड़ के भैंसे ने मचाई धूम, ऊंचाई साढ़े पांच तो लंबाई है 14 फिट, देखें गोलू टू की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कल से मौसम में बदलाव के आसार 
मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 20 अक्तूबर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। इसके बाद दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को दिन का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 17.6 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें