मेरठ में देहलीगेट थाना के बाहर सड़क किनारे खड़े ट्रक और टैंकर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तेल की कई कैन, मोबाइल और नकदी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बिना नंबर की स्कॉर्पियो से चलते थे। पुलिस का फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुआ है।