फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आज से भैसाली, मेरठ डिपो बस अड्डे से मिलेंगी दिल्ली, उत्तराखंड की बसें

Thu, 24 Jul 2025 12:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली, उत्तराखंड, बागपत, बड़ौत, सरधना, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर जाने वाली सभी बसें भैसाली बस अड्डे से मिलेंगी।
विज्ञापन
रोडवेज बसें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली, उत्तराखंड, बागपत, बड़ौत, सरधना, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर जाने वाली सभी बसें भैसाली बस अड्डे से मिलेंगी। सभी बसों का यात्री किराया भी पुराना ही लागू होगा। 

विज्ञापन


कांवड़ मेले के दौरान दिल्ली रोड बंद होने के कारण प्रशासन ने 13 जुलाई को भैसाली और मेरठ डिपो बस अड्डे को गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट अड्डे पर शिफ्ट कर दिया था। भैसाली और मेरठ डिपो की अधिकतर बसें सोहराबगेट डिपो से संचालित की गई। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन

बुधवार को सभी कांवड़ियों ने अपने शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। उप्र परिवहन निगम प्रशासन ने सोहराबगेट डिपो पर संचालित भैसाली और मेरठ डिपो की सभी बसों को बुधवार देर शाम से ही दिल्ली रोड भैसाली और मेरठ डिपो बस अड्डे पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

शुरू होगी सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा 
कांवड़ मेले के कारण शहर के सभी मार्ग बल्लियां लगाकर बैरिकेट कर दिए गए थे। जिसके कारण 19 जुलाई से शहर में सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा की सभी इलेक्ट्रिक और वॉल्वो बसों का संचालन बंद कर दिया था। इन बसों का संचालन भी आज से शुरू होने वाला है। लोहियानगर डिपो से चलने वाली सभी इलेक्ट्रिक बसों से अब शहर में यात्रा कर सकेंगे। 

सोहराबगेट डिपो से कांवड़ यात्रा के लिए भैसाली और मेरठ डिपों की बसों को चलाया गया था। दोनों बस अड्डों की बसें अब भैसाली और मेरठ डिपो से ही चलेंगी। बुधवार की रात्रि से ही बसें अपने पुराने बस अड्डों पर पहुंचना शुरू हो गई। - आसिफ अली, डिपो प्रभारी सोहराबगेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें