फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: वेस्ट एंड रोड पर दो स्कूटी सवार चार युवकों ने युवक को रोका, मारपीट का आरोप, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 27 Aug 2026 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के वेस्ट एंड रोड पर दो स्कूटी से आए चार युवकों पर एक युवक को रोककर मारपीट करने का आरोप है। घायल नितिन बालाजी का आनंद अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
घायल नितिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के वेस्ट एंड रोड पर देर रात युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो स्कूटी पर सवार चार युवकों ने दीवान पब्लिक स्कूल के सामने युवक की स्कूटी रोककर उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


घर लौटते समय रोका और मारपीट का आरोप
महामंडलेश्वर महेंद्र दास जी महाराज के अनुसार, उनका पुत्र नितिन बालाजी देर रात वेस्ट एंड रोड से घर लौट रहा था। वह दीवान पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचा था, तभी दो स्कूटी पर आए चार युवकों ने कथित तौर पर उसकी स्कूटी रोक ली। इसके बाद युवकों ने नितिन के साथ मारपीट की। घटना के बाद वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या: दो दिन से तैयारी में थे बदमाश, रेकी के बाद जिम के बाहर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सदर
मारपीट की जानकारी मिलने के बाद देर रात सीओ सदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाई।

सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि स्कूटी सवार युवकों की पहचान की जा सके। फिलहाल परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

आनंद अस्पताल में चल रहा उपचार
मारपीट में घायल नितिन बालाजी का आनंद अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें