फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रघुनंदन ज्वेलर्स से एक करोड़ की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख के गहने बरामद

Sat, 07 Mar 2026 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ, रघुनंदन ज्वेलर्स, गहने चोरी, ज्वेलर्स लूट, Pankaj Bhardwaj, Rajaveer Singh, Nishant Tomar, Mukul, Krishna Tiwari, Sachin Datt Sharma, jewelry theft, arrest

 

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ के रघुनंदन ज्वेलर्स से 1 करोड़ रुपये के गहनों की ठगी का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर उनके कब्जे से 80 लाख रुपये के गहने और 89,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में शहर और आसपास के क्षेत्रों में सर्तकता बढ़ गई है।

विज्ञापन


इन्हें किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में पंकज भारद्वाज (हिसार, हरियाणा), राजावीर सिंह (हापुड़ पिलखुवा), निशांत तोमर उर्फ राजा, सचिन कुमार (सरधना) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Israel-Iran War: खाड़ी युद्ध की अफवाह से डीजल के लिए पंपों पर लगी कतारें, वेस्ट यूपी के किसानों में बढ़ी चिंता

इसके अलावा पुलिस हापुड़ के कालंद गांव निवासी मुकुल उर्फ सुच्चा, कृष्णा तिवारी और सचिन दत्त शर्मा की तलाश कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सभी आरोपी ज्वेलर्स की दुकान पर योजना बनाकर चोरी को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहने व नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से 80 लाख रुपये के गहने और 89,500 रुपये नकद बरामद किए। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पूरे गिरोह की रूपरेखा बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरी चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें