फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गेट पर छात्रों की मारपीट का वीडियो वायरल, बेल्ट से पीटते दिखे छात्र

Sat, 07 Mar 2026 10:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में छात्र एक-दूसरे को बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो पुराना भी हो सकता है।

विज्ञापन
बेल्ट से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ छात्र आपस में झगड़ते हुए और बेल्ट से एक-दूसरे को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो पुराना भी हो सकता है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिखी छात्रों की मारपीट
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर कुछ छात्र आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ छात्र बेल्ट निकालकर एक-दूसरे पर वार करते दिखाई दे रहे हैं। आसपास खड़े कुछ लोग बीच-बचाव करते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

पुलिस ने शुरू कराई जांच
इस मामले में सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि वीडियो के संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में इस तरह की किसी घटना की शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। संभावना है कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना हो सकता है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी दी सफाई
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी सुनील ने बताया कि फिलहाल इस तरह की किसी ताजा घटना की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को नहीं मिली है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो संभवतः पुराना हो सकता है। फिर भी इसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें