फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ठाकुर समाज ने दिखाई अपनी ताकत, संगीत सोम बोले-विशेष वर्ग के रेहड़ी-खोमचे वालों से न लें सामान

Sun, 15 Oct 2023 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जाट समाज के बाद मेरठ में आज ठाकुर समाज अपनी ताकत दिखाने के लिए एकजुट हुआ है। मेरठ के साकेत स्थित स्पोर्ट्स क्लब में ओयोजित ठाकुर समाज की बैठक में मेरठ सहारनपुर समेत कई जिलों से ठाकुर समाज के लोग पहुंचे हैं।
विज्ञापन
ठा. संगीत सोम व समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के बाद अब मेरठ में ठाकुर समाज की बड़ी बैठक आयोजित की गई। स्पोर्ट्स क्लब साकेत में आज ठाकुर समाज की ओर से सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ठाकुर समाज अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान भाजपा के फायरब्रांड नेता ठा. संगीत सोम भी सभा में शामिल हुए।

विज्ञापन


शहर के स्पोर्ट्स क्लब में आज ठाकुर समाज की बैठक में मेरठ और सहारनपुर मंडल से हजारों की संख्या में समाज के लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम ने बैठक को संबोधित किया।  

यह भी पढ़ें: West UP News Live: बिजनौर में आरक्षण मुद्दे पर आज जुटेंगे जाट समाज के लोग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आएंगे सहारनपुर
विज्ञापन


साकेत स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सहारनपुर मेरठ मंडल स्तरीय  क्षत्रिय चेतना  चिंतन बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि हम आतंकवाद के विरोध में है। अलीगढ़ से लेकर कश्मीर तक हमास के समर्थन में प्रदर्शन हो रहा है। समर्थन करने वाले भी आतंकवादी ही है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे संस्था में ताले डाल देना चाहिए, जहां आतंकवाद पढ़ा जाता है।

उन्होंने कहा कि देशभर में हर सप्ताह लगने वाली सप्ताहिक पैंठ में कुछ लोग पैसा इकट्ठा कर रहे हैं इसकी जांच होनी चाहिए की क्या इस पैसे  से हमास् जैसा संगठन तो नहीं तैयार किया जा रहा। उन्होंने कहा कि हम इसराइल के साथ हैं  इसराइल के समर्थन का विरोध करने वाले मौलाना  तौकीर रजा जैसे को जेल में डाल देना चाहिए।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के बंटवारे पर संगीत सोम ने कहा कि हम इसका विरोध करते हैं पश्चिम के जिलों को मिलाकर दिल्ली से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

बैठक में आए राजपूत समाज के लोगों से उन्होंने कहा कि हमें इस पर चिंतन करना होगा कि आज हम यहां क्यों इकट्ठे हुए हैं इस चिंतन की जरूरत क्या क्यों पड़ी। हकीकत तो यह है कि आज पश्चिम में स्थिति खराब है समाज को इस पर मंथन करना होगा।

कहा कि हमारी माता-बहनों ने अपनी आन के लिए जौहर किया था, हमें आज भी देखना है कि जौहर क्यों होता था। हमारा इतिहास बलिदान से भरा है। हमें अपना इतिहास याद रखना होगा, हमें जो चाहिए वह संविधान के दायरे में रहकर लेना होगा

कार्यक्रम राजपूत उत्थान सभा की ओर से आयोजित किया गया। सभा के अभिनेश सोम ने बताया कि बैठक में आस पास के जिलों से समाज के बड़े नेता शामिल हुए। क्षत्रिय चेतना चिंतन बैठक में समाज के लोगों को एकजुट कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़कर उन्हें अपने समाज का इतिहास बताया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें