पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ समेत सभी जिलों में दूसरे दिन भी घने कोहरे की चपेट में शहर लिपटे रहे। मेरठ में सुबह से ही घने कोहरे के चलते आमजन को परेशानी का सामना पड़ा सर्दी और तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन का असर बढ़ता जा रहा है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि मेरठ समेत आसपास के जिलों में अभी कोहरे का असर बना रहेगा। बाड़ी क्षेत्र पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में मौसम में बदलाव दिखाई दिया है जिस कारण से सुबह के समय कोहरा तेजी से बढ़ा है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, रात भी रही सर्द, बदमाशों ने शोरूम में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
कोहरा आज सुबह भी इतना ज्यादा था कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन स्वामियों को पार्किंग लाइट के सहारे चलना पड़ रहा था। कोहरे के बढ़ने से सर्दी का असर पड़ा हैबढ़ने से सर्दी का असर बड़ा है और ठिठुरन में लोग कहां पर रहे हैं। रात का तापमान भी सामान्य से नीचे आ गया है।
गेहूं की फसल के लिए अच्छी है सर्दी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ आर सेगर का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए सर्दी का पड़ना बहुत ही जरूरी है।अभी तक दिसंबर माह में सर्दी का असर ज्यादा नहीं दिखाई दे रहा था जिस कारण किसान परेशान थे अब दो-तीन दिन सेसर्दी बढ़ी है तोफसलों के लिए भी लाभकारी होगी सबसे ज्यादा गेहूं की फसल के उपयोगी सुबह।